ठान लो तो जीत होगी — रमतला में टाइटंस कप का भव्य समापन, त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
बिलासपुर। “ठान लो तो जीत होगी, मान लो तो हार होगी”—यह पंक्ति जीवन के हर क्षेत्र में लागू होती है। क्रिकेट हो, खेल हो, प्रतियोगी परीक्षा हो या सार्वजनिक जीवन—यदि लक्ष्य तय कर सामूहिक और अथक प्रयास किए जाएं, तो सफलता निश्चित है। यह विचार त्रिलोक चंद्र श्रीवास, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय समन्वयक, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, ने रमतला में आयोजित टाइटंस कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। त्रिलोक श्रीवास बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रमतला में आयोजित इस आयोजन में खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प और टीमवर्क किसी भी लक्ष्य को हासिल करने की कुंजी है। फाइनल मुकाबले में विजय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि त्रिलोक चंद्र श्रीवास एवं अन्य अतिथियों द्वारा ₹51,000 नकद और कप प्रदान किया गया। वहीं उपविजेता टीम को ₹25,000 नकद और कप से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द टूर्नामेंट सहित दर्जनों आकर्षक पुरस्कार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों ने आतिशबाजी, ढोल-ताशों के साथ मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेंद्र साहू, अंकित गौरहा, शिवराज साहू, भाजपा नेता राजेश तिवारी, सरपंच राजकुमार कोरी, पंडित जितेंद्र शर्मा ‘जीतू’, ओंकारधर शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजन समिति के सूरज दुबे, जीतू चौहान, दुष्यंत साहू, उप सरपंच वीरेंद्र सूर्यवंशी, लाली पांडे, दीनबंधु पांडे, योगेश कोरी, कमल यादव, गोलू बरगाह, अनिल बरगाह, पुरुषोत्तम चौहान, प्रदीप यादव, अभय सांवरा, नितेश अरमौर, धीरू ठाकुर, अनिल यादव, अंकित यादव, जोगेंद्र ठाकुर, अंकित प्रजापति, कपिल, नीरज दुबे, ईशान पांडे, प्रफुल्ल, राघवेंद्र, राजू साहू, रामकिशोर साहू, राम अवतार सूर्यवंशी, रामेश्वर केसरी, शुभम श्रीवास, गोविंद यादव, पार्थ किशन कुश, निर्मलकर, शाहिद सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी, खिलाड़ी एवं हजारों दर्शक मौजूद
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


