यादव प्रीमियर लीग सीजन-1 में क्वार्टर फाइनल का धमाका, रोमांचक मुकाबलों में विनायक, साईं, बोल बम और नर्सिंग 11 की शानदार एंट्री सेमीफाइनल में
बिलासपुर। यादव समाज द्वारा आयोजित यादव प्रीमियर लीग (YPL) सीजन-1 के नौवें दिन खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों ने खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह भर दिया। पूरे दिन चले चार रोमांचक मैचों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मैदान में खेल के साथ-साथ सामाजिक एकता और उत्साह का भी अद्भुत नजारा देखने को मिला। पहला क्वार्टर फाइनल......पहला मुकाबला विनायक 11 और बजरंग 11 के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः विनायक 11 ने बेहतर रणनीति और सटीक प्रदर्शन के दम पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरा क्वार्टर फाइनल.....मैच साईं 11 बनाम सुदर्शन 11 के बीच हुआ। इस मुकाबले में साईं 11 की टीम शुरू से ही आक्रामक नजर आई और शानदार बल्लेबाजी व गेंदबाजी के दम पर सुदर्शन 11 को पराजित कर जीत अपने नाम कर ली। तीसरा क्वार्टर फाइनल......तीसरे मुकाबले में बोल बम 11 और संकटमोचन 11 आमने-सामने थे। यह मैच काफी रोमांचक रहा और आखिरी क्षण तक दर्शकों की धड़कनें बढ़ाता रहा। अंत में बोल बम 11 ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। चौथा क्वार्टर फाइनल.....दिन का चौथा मुकाबला महाकाल 11 और नर्सिंग देव 11 के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन नर्सिंग 11 ने संयमित और प्रभावी खेल दिखाते हुए मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में समाज और राजनीतिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही। पहले मैच के मुख्य अतिथि रहे – रमेश यदु, रामचंद्र यादव, गोविंद यादव, बुधराम यादव, संतोष यादव, अभिमन्यु यादव, सतीश यादव, राय सिंह यादव, संगीता दुर्गा एवं हर्ष लता।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


