देर रात तेज डीजे बजाने पर पुलिस की कार्रवाई, आयोजक व संचालक गिरफ्तार

बिलासपुर। वैवाहिक कार्यक्रम में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाकर आवागमन बाधित करने पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आयोजक और डीजे संचालक को गिरफ्तार कर लिया। मामला थाना सिरगिट्टी क्षेत्र का है, जहां बिलासपुर के यदुनंदन नगर सेक्टर-डी स्थित राजवाड़ा पैलेस में आयोजित विवाह समारोह के दौरान यह घटना हुई। पुलिस के अनुसार 20 फरवरी 2026 की रात लगभग 10:40 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कार्यक्रम स्थल के सामने तेज आवाज में डीजे/धूमाल बजाने से सड़क पर आवागमन बाधित हो रहा है। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराते हुए डीजे बंद कराया। जांच में सामने आया कि बरात पक्ष के आयोजक गजेन्द्र वर्मा (निवासी खेड़ा) ने उस्लापुर निवासी डीजे संचालक राकेश मनहर उर्फ राकेश भाई को कार्यक्रम के लिए बुक किया था। दोनों द्वारा अत्यधिक ध्वनि में साउंड सिस्टम चलाने से सार्वजनिक शांति भंग होने और यातायात प्रभावित होने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2) तथा छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की धाराओं 4, 6 और 15 के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वाहन क्रमांक CG 10 BU 6855 में लगे साउंड सिस्टम एवं सजावटी उपकरणों को वाहन सहित जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में निर्धारित समय और ध्वनि सीमा का पालन करें, अन्यथा इसी तरह की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Feb 21, 2026 - 22:41
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
देर रात तेज डीजे बजाने पर पुलिस की कार्रवाई, आयोजक व संचालक गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0