दो दिवसीय स्वरोजगार प्रोत्साहन मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, उद्यमिता की ओर बढ़े कदम समापन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक अमर अग्रवाल

बिलासपुर,,,,पं. देवकीनंदन दीक्षित ऑडिटोरियम, बिलासपुर में आयोजित दो दिवसीय स्वरोजगार प्रोत्साहन मेले का द्वितीय दिवस उत्साह और सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बिलासपुर के तत्वावधान में आयोजित इस मेले का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार आधारित योजनाओं की जानकारी देना तथा उद्यम स्थापित करने से संबंधित समस्याओं पर विशेषज्ञों के साथ चर्चा कर समाधान उपलब्ध कराना रहा। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अमर अग्रवाल उपस्थित रहे, जबकि महापौर पूजा विधानी भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के अधिकारियों ने शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। विधायक अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में रोजगार विश्व स्तर पर सबसे बड़ी चुनौती है, लेकिन भारत तेजी से आर्थिक प्रगति कर रहा है और युवाओं के लिए स्वरोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने युवाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट राज साधवानी ने वित्तीय प्रबंधन, अंकेक्षण तथा जीएसटी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। BNI से जुड़े प्रतिनिधि ने मार्केटिंग, ब्रांडिंग और पैकेजिंग पर मार्गदर्शन दिया, जबकि डिजिटल मार्केटिंग और इमोशनल इंटेलिजेंस के माध्यम से व्यवसाय विस्तार के तरीकों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। स्टार्टअप विषय पर गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के आईटीबीआई सेल के सीईओ चैतन्य मेहर ने नवाचार आधारित उद्यमों की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। वहीं भारतीय स्टेट बैंक की रेसमिक शाखा से आए प्रतिनिधि ने बैंक ऋण प्रक्रिया, प्रपोजल, आयकर रिटर्न और सिविल स्कोर की भूमिका पर जानकारी दी। छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अधिकारियों ने भारत सरकार की प्रमुख योजना पीएमएफएमई के बारे में विस्तार से बताया। सफल उद्यमी के रूप में तिफरा स्थित रानीसती उद्योग के संचालक पुरुषोत्तम अग्रवाल ने छोटे स्तर से उद्योग शुरू कर बड़े स्तर तक पहुंचने के अपने अनुभव साझा किए और चुनौतियों से निपटने के उपाय बताए। कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रश्न-उत्तर सत्र में युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली, जिससे मेला अत्यंत सफल रहा। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी, महिला स्व-सहायता समूहों के सदस्य, कॉलेज के विद्यार्थी तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Feb 20, 2026 - 20:51
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
दो दिवसीय स्वरोजगार प्रोत्साहन मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, उद्यमिता की ओर बढ़े कदम समापन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक अमर अग्रवाल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0