पांच राज्यों के चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए उत्साहजनक त्रिलोक चंद्र श्रीवास

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए सुखद परिणाम लेकर आया है और इससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है। श्रीवास ने बताया कि पहले देश में कांग्रेस की तीन राज्यों में सरकार थी, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर चार होने जा रही है। साथ ही तमिलनाडु में कांग्रेस के समर्थन से गठबंधन सरकार का बनना भी पार्टी की एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसे कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व पर जनता के विश्वास का प्रमाण बताया। उन्होंने आगे कहा कि यह परिणाम आने वाले समय में पार्टी को और मजबूती प्रदान करेंगे। इस अवसर पर श्रीवास ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस आने वाले समय में जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी और विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देगी।

May 4, 2026 - 21:56
 0  49
💬 WhatsApp पर शेयर करें
पांच राज्यों के चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए उत्साहजनक त्रिलोक चंद्र श्रीवास

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0