पेंड्री में किसान की करंट लगने से मौत, परिजनों ने न्याय की लगाई गुहार; FIR नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

बिलासपुर (रिपोर्ट राकेश मिश्रा) - जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पेंड्री में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। किसान की मौत कांटेदार तार में करंट प्रवाहित होने के कारण हुई बताई जा रही है। घटना के बाद अब तक आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज नहीं होने से परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। घटना के बाद पोस्टमार्टम, रिपोर्ट पर सस्पेंस प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान की मौत के बाद सामाजिक परंपराओं के तहत उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। हालांकि बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को दोबारा बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मस्तूरी थाना प्रभारी के पास पहुंच चुकी है, लेकिन अभी तक यह रिपोर्ट परिजनों को नहीं दी गई है।परिजनों का आरोप—नहीं हुई FIR मृतक के परिवार का आरोप है कि मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अब तक कोई अपराध दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर न्याय की मांग की है।जनदर्शन में भी उठाया मुद्दा मंगलवार को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में भी परिजनों ने लिखित आवेदन देकर जल्द कार्रवाई की मांग की। परिवार का कहना है कि यदि जल्द FIR दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। क्षेत्र में बढ़ा आक्रोश घटना को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। वहीं पुलिस प्रशासन का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Apr 21, 2026 - 15:02
 0  5
💬 WhatsApp पर शेयर करें
पेंड्री में किसान की करंट लगने से मौत, परिजनों ने न्याय की लगाई गुहार; FIR नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0