बिलासपुर जिले में भी गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है...रात का तापमान 22.4 डिग्री पहुंचा,बढ़ी गर्मी और बेचैनी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सहित बिलासपुर जिले में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.5 से 3 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है और आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना है।रविवार को बिलासपुर का तापमान माना एयरपोर्ट रायपुर के बाद सबसे अधिक गर्म रहा। माना का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं बिलासपुर का अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री रहा। रात का न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से लोगों को गर्मी और बेचैनी का सामना करना पड़ रहा है।मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। प्रदेश में कोई सक्रिय सिनॉप्टिक सिस्टम नहीं होने के कारण अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।हालांकि ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, फिर भी इसका प्रदेश के मौसम पर फिलहाल कोई विशेष असर नहीं पड़ रहा है। दिन में धूप तेज हो रही है, जबकि बीच-बीच में हल्के बादल भी दिखाई दे रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


