बिलासपुर में 28 फरवरी को “ब्रजरास रंगोत्सव”, कैंसर सर्वाइवर्स के सहयोग हेतु फंडरेजिंग आयोजन
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस द्वारा 28 फरवरी को गोविंदम पैलेस में “ब्रजरास रंगोत्सव” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। पिनाकी-धा फिटनेस मंत्र के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम कैंसर सर्वाइवर्स के सहयोग के लिए एक विशेष फंडरेजिंग पहल है। आयोजन को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में क्लब की अध्यक्ष सीमा ठाकुर ने बताया कि यह केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि एक संवेदनशील सामाजिक अभियान है। कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ चुके लोगों को सहयोग देना और उन्हें यह विश्वास दिलाना है कि समाज उनके साथ खड़ा है। आयोजन से प्राप्त राशि मरीजों के उपचार, दवाइयों, परामर्श और पुनर्वास कार्यों में उपयोग की जाएगी। इवेंट चेयरपर्सन मनीषा जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम में बरसाने की पारंपरिक होली, फूलों की होली, ब्रज लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ब्रज संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। रायपुर से आमंत्रित कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। प्रेसवार्ता में वाइस प्रेसिडेंट रचना जैन सिंह एवं चंचल सलूजा भी उपस्थित रहीं। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इस मानवीय पहल का हिस्सा बनने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


