बिलासपुर में नकली मसालों का भंडाफोड़, ब्रांडेड कंपनी के नाम पर हो रही थी मिलावटी सामान की सप्लाई

बिलासपुर। शहर में मिलावटखोरी का एक और बड़ा मामला सामने आया है। व्यापार विहार क्षेत्र में खाद्य एवं औषधि विभाग की छापेमार कार्रवाई में मशहूर मसाला ब्रांड के नाम पर नकली मसाले तैयार कर बाजार में सप्लाई किए जाने का खुलासा हुआ है। कार्रवाई के दौरान विभाग ने भारी मात्रा में नकली मसाले, डुप्लीकेट पैकिंग सामग्री और ब्रांडेड कंपनियों जैसी पैकिंग जब्त की है। जानकारी के अनुसार व्यापार विहार स्थित एक गोदामनुमा गैरेज में लंबे समय से यह अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था। आरोप है कि सस्ते और घटिया मसालों को नामी कंपनियों की हूबहू पैकिंग में भरकर बाजार में खपाया जा रहा था, जिससे लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। खाद्य विभाग की टीम ने मौके से मसालों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं और गोदाम को सील कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस पूरे नेटवर्क का संचालन “गोलू” नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था, जो ट्रांसपोर्ट के माध्यम से अलग-अलग इलाकों में नकली मसालों की सप्लाई करता था। खास बात यह है कि कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र से नकली मसालों की खेप पकड़ी गई थी, बावजूद इसके यह कारोबार लगातार जारी रहा। अब सवाल उठ रहा है कि बार-बार कार्रवाई के बाद भी मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं हो पा रही है।

May 13, 2026 - 00:27
 0  6
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर में नकली मसालों का भंडाफोड़, ब्रांडेड कंपनी के नाम पर हो रही थी मिलावटी सामान की सप्लाई

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0