बिलासपुर में वकील को जान से मारने की धमकी,कानून व्यवस्था पर सवाल....

बिलासपुर (World one news) - बिलासपुर से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाली बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक अधिवक्ता को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी गई है।मामला बिलासपुर के तहसील कार्यालय का है, जहां जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य गजेंद्र सिंह को उनके काम के दौरान धमकाया गया। आरोप है कि संत शर्मा नाम के व्यक्ति ने जमीनी विवाद में हस्तक्षेप को लेकर उन्हें रोका और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी।बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद उस शिकायत से जुड़ा है, जो 20 अप्रैल 2026 को आयुक्त कार्यालय में शासकीय जमीन को निजी बताकर फर्जी दस्तावेज के जरिए बिक्री करने के आरोप में की गई थी। इस मामले की खबर मीडिया में आने के बाद आरोपी भड़क गया।पीड़ित अधिवक्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने खुद को रसूखदार बताते हुए परिवार समेत गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी।इस घटना के बाद जिला अधिवक्ता संघ ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।अब देखना होगा कि इस गंभीर मामले में प्रशासन कितनी तेजी से कार्रवाई करता है।

Apr 23, 2026 - 04:28
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर में वकील को जान से मारने की धमकी,कानून व्यवस्था पर सवाल....

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0