बिलासपुर में सराफा व्यापारियों की सुरक्षा बैठक: लूटकांड के बाद पुलिस ने दिए कड़े दिशा-निर्देश, ऑपरेशन गोल्ड टीम सम्मानित

बिलासपुर। राजकिशोरनगर स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स में हुई बड़ी लूट और इसके कुछ दिनों बाद सीपत क्षेत्र की घटना को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में एसएसपी रजनेश सिंह ने बिलासा गुड़ी स्थित चेतना हॉल में सराफा व्यापारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित कर सुरक्षा के मानक और सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक से पहले सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में लूट के आरोपियों को 24 घंटे के भीतर पकड़ने वाली पुलिस टीम का सम्मान किया गया। इस दौरान आईजी रामगोपाल गर्ग, एसएसपी रजनेश सिंह, एडिशनल एसपी पंकज पटेल सहित “ऑपरेशन गोल्ड” में शामिल 11 सदस्यीय विशेष टीम को शॉल और स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में कमल सोनी ने बिलासपुर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले की सबसे बड़ी लूट की घटना का खुलासा इतनी कम समय में करना पुलिस की कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट टीम वर्क का परिणाम है। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग को भी सराहनीय बताया। आम जनता भी पुलिस का हिस्सा — आईजी आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरी जानकारी जुटाकर कार्रवाई शुरू की गई। एडिशनल एसपी पंकज पटेल, सीएसपी निमितेश सिंह सहित पूरी टीम लगातार सक्रिय रही, जिसके परिणामस्वरूप 24 घंटे के भीतर गिरोह पकड़ा गया और लूटा गया सामान भी सुरक्षित बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि अपराध रोकने में आम जनता की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। व्यापारियों को बताए गए सुरक्षा मापदंड एसएसपी रजनेश सिंह ने बैठक में सराफा व्यापारियों को सुरक्षा से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाल की घटनाएं चुनौतीपूर्ण थीं, लेकिन पुलिस ने समय रहते अपराधियों को पकड़ लिया। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए दुकानों में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य बताया गया। साथ ही सोना-चांदी का सामान रोजाना लाने-ले जाने से जोखिम बढ़ने की बात कहते हुए दुकान में सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था करने की सलाह दी गई। निर्देशों का पालन करेंगे व्यापारी सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने आश्वासन दिया कि एसएसपी द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का व्यापारी पालन करेंगे। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में सदस्यों का नवीनीकरण किया जाएगा और जो व्यापारी सुरक्षा निर्देशों का पालन नहीं करेंगे, उनकी सदस्यता नवीनीकृत नहीं की जाएगी। ऑपरेशन गोल्ड की विशेष टीम लूटकांड के खुलासे के लिए गठित विशेष टीम में उप पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार, निरीक्षक किशोर केवट (थाना प्रभारी सिरगिट्टी), उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह (सरकंडा), प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, अतीश पारीक (ACCU), आरक्षक सरफराज खान, आशीष राठौर, वीरेंद्र गंधर्व, सत्य पाटले, वीरेंद्र साहू सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। यह टीम उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर तक जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी में सफल रही। बैठक में बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि व्यापारियों और जनता के सहयोग से ही जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता

Feb 25, 2026 - 23:29
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर में सराफा व्यापारियों की सुरक्षा बैठक: लूटकांड के बाद पुलिस ने दिए कड़े दिशा-निर्देश, ऑपरेशन गोल्ड टीम सम्मानित

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0