बिलासपुर राजकिशोर नगर में नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी पर जानलेवा हमला...सिर पर वार कर बैग लूटा फायरिंग की कोशिश,बाइक-वैन छोड़कर भागे लूटेरे...CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के महावीर सिटी, राजकिशोर नगर के पास अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी कारोबारी संतोष तिवारी पर जानलेवा हमला कर ज्वेलरी से भरा बैग लूट लिया। इस वारदात के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल है।दुकान बंद कर घर लौटते समय हमला मिली जानकारी के अनुसार, संतोष तिवारी रात में अपनी ज्वेलरी दुकान बंद कर कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक और कार सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रास्ते में रोक लिया। कारोबारी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही बदमाशों ने फायरिंग की कोशिश की और कट्टे से उनके सिर पर वार कर दिया। हमले में संतोष तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर अफरा-तफरी, वाहन छोड़कर भागे बदमाश वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बदमाश ज्वेलरी से भरा बैग लेकर फरार हो गए, लेकिन हड़बड़ी में अपनी बाइक और एक वैन मौके पर ही छोड़ गए। पुलिस का मानना है कि ये वाहन आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में अहम सुराग साबित हो सकते हैं।IG पहुंचे मौके पर,खुद संभाली कमान घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत सक्रिय हो गए। आईजी रामगोपाल गर्ग स्वयं मौके पर पहुंचे और काफी देर तक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और घायल कारोबारी के इलाज की स्थिति पर भी नजर बनाए रखी।CCTV फुटेज खंगाले जा रहे, नाकेबंदी तेज सरकंडा थाना पुलिस ने पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी है।आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।व्यापारी वर्ग में रोष, सुरक्षा पर उठे सवाल इस सनसनीखेज घटना ने एक बार फिर बिलासपुर की रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारी वर्ग में भारी रोष है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात की पेट्रोलिंग बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही इस लूटकांड का खुलासा किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


