ब्रह्माकुमारीज में नि:शुल्क ‘बाल संस्कार शिविर’ 24 अप्रैल से, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर
बिलासपुर। बच्चों के चरित्र निर्माण और सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, बिलासपुर द्वारा टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित राजयोग भवन में 24 से 30 अप्रैल 2026 तक नि:शुल्क “बाल संस्कार शिविर” का आयोजन किया जा रहा है। पिछले 28 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस शिविर में 7 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को जीवन मूल्यों और व्यक्तित्व विकास की विशेष शिक्षा दी जाएगी। सेवाकेन्द्र संचालिका बीके स्वाति दीदी ने बताया कि बचपन में दिए गए संस्कार जीवनभर साथ रहते हैं, इसलिए इस आयु में सही मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। शिविर प्रतिदिन सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक संचालित होगा। सात दिवसीय शिविर में बच्चों को इनर पर्सनालिटी डेवलपमेंट, मेमोरी पावर बढ़ाने, एकाग्रता एवं राजयोग मेडिटेशन, मोबाइल और स्क्रीन एडिक्शन से बचाव, इमोशनल इंटेलिजेंस तथा नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही प्राणायाम, एरोबिक्स और पर्यावरण जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां भी कराई जाएंगी। शिविर पूर्णतः नि:शुल्क है, लेकिन सीमित सीटों के कारण अग्रिम पंजीकरण अनिवार्य है। अभिभावक 8109738997 पर संपर्क कर अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


