फूले-अम्बेडकर महिला सशक्तिकरण समारोह में महिला जनप्रतिनिधियों का सम्मान, प्रतिभाओं को मिला मंच

बिलासपुर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर बिलासपुर में फूले-अम्बेडकर महिला सशक्तिकरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर महिला जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य सावित्रीबाई फुले और अम्बेडकर के शिक्षा, समानता एवं सामाजिक न्याय के विचारों को समाज तक पहुंचाना रहा। इस दौरान बच्चों के लिए चित्रकला, निबंध और वेशभूषा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने महापुरुषों के जीवन से प्रेरित प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो प्रदान किए गए, वहीं 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पामगढ़ विधायक श्रीमती शेष राज हरवंश, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी सहित कई महिला जनप्रतिनिधियों को “माता सावित्रीबाई फुले महिला सशक्तिकरण सम्मान” से नवाजा गया। अतिथियों ने महिलाओं को शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह को जीवंत बना दिया। साथ ही निःशुल्क कोचिंग के लिए सहयोग देने वाले करीब 200 दानदाताओं का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिजीविषा पाटले ने किया। आयोजन अजाक्स एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर ज्ञान केंद्र द्वारा किया गया।

Apr 20, 2026 - 18:33
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
फूले-अम्बेडकर महिला सशक्तिकरण समारोह में महिला जनप्रतिनिधियों का सम्मान, प्रतिभाओं को मिला मंच

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0