जन्माष्टमी के जश्न में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक...

बिलासपुर के राजीव गांधी चौक के पास कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मटका बांधने के दौरान 19 वर्षीय युवक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवक को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।दरअसल, राजीव गांधी चौक के पास कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मटका बांधने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान 22 वर्षीय रिहान उर्फ राज खान, पिता कल्लू खान, निवासी राजीव गांधी चौक, मटका बांधने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। बिजली का करंट लगते ही युवक गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने बिना देर किए घायल युवक को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों की टीम युवक का इलाज कर रही है। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन के दौरान सावधानी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Sep 5, 2026 - 14:37
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
जन्माष्टमी के जश्न में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0