मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, त्रिलोक श्रीवास सैकड़ों समर्थकों के साथ हुए शामिल
रायपुर/बिलासपुर। मनरेगा का नाम परिवर्तित किए जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा भी की। कार्यक्रम में श्री श्रीवास ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव, विधायक विकास उपाध्याय और वरिष्ठ नेता अरुण वोरा सहित कई प्रमुख नेताओं से भेंट कर संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की। इस अवसर पर त्रिलोक श्रीवास के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से मोहन जायसवाल, पं. जितेंद्र शर्मा (जीतू), चरण सिंह राज, रमेश शिकारी (सरपंच), भागवत निर्मलकर, मनोज श्रीवास, दीपक कश्यप, कृष्ण श्रीवास, रामलखन जायसवाल, मंगल वाजपेई, राहुल गोरख, कामरान खान, शुभम श्रीवास, रामेश्वर केसरी, अमन साहू, मुकेश अग्रवाल, नवीन दुबे, आयुष सिंह, राज कौशल श्रीवास्तव, अनिल साहू, हरीश वर्मा, पवन सिंह ठाकुर, रवि बघेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना के नाम में बदलाव का विरोध किया जाएगा और जनहित के मुद्दों पर पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1


