मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘गौधाम योजना’ का शुभारंभ, तखतपुर के लाखासार में तैयारियां तेज
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी ‘गौधाम योजना’ का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai शनिवार को बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। तखतपुर विधानसभा के ग्राम लाखासार में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। प्रशासनिक अमला कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है। इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। तखतपुर विधायक Dharamjeet Singh ने बताया कि लाखासार में बनने वाला गौधाम पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गौवंश संरक्षण के साथ-साथ उनके बेहतर रख-रखाव और प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय स्तर पर भी खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


