सरकंडा में आदित्य विजन इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का भव्य शुभारंभ, ग्राहकों को एक ही छत के नीचे मिलेंगे सभी इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद
बिलासपुर। शहर के सरकंडा क्षेत्र में आदित्य विजन इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए शोरूम के खुलने से अब बिलासपुर और आसपास के ग्राहकों को टीवी, फ्रिज, एसी, मोबाइल, कूलर सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक और होम अप्लायंसेस उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, ग्राहक और कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। शोरूम में ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रॉनिक सामानों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। यहाँ आधुनिक तकनीक से लैस टीवी, रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, स्मार्टफोन, कूलर और अन्य घरेलू उपकरण उचित कीमतों पर उपलब्ध हैं। कंपनी द्वारा ग्राहकों के लिए ब्याजमुक्त फाइनेंस सुविधा भी दी जा रही है, जिससे ग्राहक बिना अतिरिक्त आर्थिक बोझ के अपनी जरूरत के सामान खरीद सकेंगे। इस अवसर पर आदित्य विजन के डायरेक्टर निशांत प्रभाकर ने बताया कि कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद उचित कीमतों पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आदित्य विजन लगातार अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है और देशभर में कंपनी के 201 स्टोर संचालित हो रहे हैं। बिलासपुर में नए शोरूम के शुभारंभ से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सेवा और अधिक विकल्प मिलेंगे उन्होंने आगे कहा कि आदित्य विजन अपने ग्राहकों के विश्वास को सर्वोपरि मानते हुए गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के साथ बेहतरीन ग्राहक सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी का प्रयास है कि हर ग्राहक अपनी आवश्यकता और बजट के अनुसार सर्वश्रेष्ठ इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद चुन सके। सरकंडा में आदित्य विजन शोरूम के शुरू होने से स्थानीय बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और ग्राहकों को बेहतर कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण इलेक्ट्रॉनिक सामान उपलब्ध हो सकेगा। इससे न केवल उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा, बल्कि शहर के इलेक्ट्रॉनिक व्यापार को भी नई गति मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


