मुरली में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान पर मंथन, बूथ स्तर तक कमेटी गठन पर जोर

कोरबा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के मार्गदर्शन में चल रहे संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार द्वारा ग्राम पंचायत मुरली में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत वार्ड और बूथ स्तर पर कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक कटघोरा पुरुषोत्तम कंवर ने कहा कि कांग्रेस की रीति-नीति को हर गरीब परिवार तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि प्रत्येक बूथ में मजबूत कमेटी बनाकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएं। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार के अध्यक्ष कौशल श्रीवास ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का सीधा संबंध अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, दिल्ली से है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत कभी भी उच्च स्तर से जानकारी ली जा सकती है, इसलिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का गंभीरता से निर्वहन करें। इस अवसर पर ब्लॉक प्रभारी गुलशन जायसवाल, बूथ प्रभारी दुर्गेश यादव, तामेश्वर टेकाम, मंडल कांग्रेस नोनबिर्रा के अध्यक्ष भैयाराम यादव, मंडल कांग्रेस उतरदा के अध्यक्ष शेखर पटेल सहित ग्राम मुरली के सरपंच शंकर कंवर, पूर्व सरपंच दशरथ कंवर एवं अन्य जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर रणनीति तैयार की गई।

Apr 8, 2026 - 07:37
 0  13
💬 WhatsApp पर शेयर करें
मुरली में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान पर मंथन, बूथ स्तर तक कमेटी गठन पर जोर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0