रतनपुर पुलिस की कार्रवाई: 79 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त,2 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर - पुलिस ने पूरे मामले का प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में टीम गठित किया गया है, उक्त पुलिस टीम द्वारा लगातार थाना रतनपुर क्षेत्र में नशें के व्यापारियों/शराब कोचियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, दिनाँक 24/04/2026 को थाना रतनपुर पुलिस द्वारा ग्राम रिंगवार व नवागाँव पुड़ू में शराब कोचिये द्वारा अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब बिक्री करने की सूचना पर रेड कार्यवाही कर कुदरीपारा रिंगवार निवासी जय सिंह पैकरा के कब्जे 65 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 13000 रूपये व ग्राम नवागाँव पुड़ू निवासी कांता बाई केवट के कब्जे से 14 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2800 रूपये कुल 79 लीटर कीमती 15800 रुपए को जप्त कर दोनों आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन थाना प्रभारी रतनपुर, उपनिरी. मेलाराम कठौतिया, प्र.आर. सैय्यद अकबर अली, बलदेव सिंह, आर. संजय यादव, धीरज कश्यप, पंचराम रजक का विशेष योगदान रहा।

Apr 25, 2026 - 08:15
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
रतनपुर पुलिस की कार्रवाई: 79 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त,2 आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0