रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 141 लीटर महुआ शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन व प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन थाना प्रभारी रतनपुर के नेतृत्व में टीम गठित किया गया है, जो दिनाँक 06/04/2026 को थाना रतनपुर में मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सीस में एक व्यक्ति भारी मात्रा में बिक्री करने के लिये शराब बना रहा है, कि सूचना पर रेड कार्यवाही करने टीम रवाना हुइ थी, ग्राम सीस में दुलार साय ऊर्फ भोला पोर्ते के घर में रेड कार्यवाही कर आरोपी के घर के पीछे बाड़ी से 141 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 28200 रूपये व शराब बनाने का उपकरण (बर्तन) को जप्त कर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु भापुसे अंशिका जैन थाना प्रभारी रतनपुर, प्र.आर. बलदेव सिंह, आर. संजय यादव, आकाश डोंगरे का विशेष योगदान रहा। 1. दुलार साय ऊर्फ भोला पोर्ते पिता स्व. सोहित सिंह पोर्ते उम्र 33 वर्ष निवासी कोसाबाड़ी सीस थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.,

Apr 7, 2026 - 19:55
 0  25
💬 WhatsApp पर शेयर करें
रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 141 लीटर महुआ शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0