राजस्व पखवाड़ा शिविर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों की समस्याएं मौके पर सुनीं
बिलासपुर - जिले में चल रहे राजस्व पखवाड़ा के तहत कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ग्राम गनियारी में आयोजित शिविर का निरीक्षण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने मौके पर समस्याएं सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए और अधिकारियों को सक्रियता बढ़ाने को कहा। जिले में संचालित राजस्व पखवाड़ा के अंतर्गत कलेक्टर संजय अग्रवाल ने ग्राम गनियारी (उप तहसील गनियारी) में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विशेष रूप से राजस्व से जुड़े विभिन्न प्रकरणों के शीघ्र समाधान पर जोर दिया। साथ ही जल संचयन एवं संरक्षण के महत्व को बताते हुए ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने गांव को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए भी आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। शिविर में राशन कार्ड प्रतिवेदन, फौती नामांतरण, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र, तथा नाम त्रुटि सुधार से संबंधित आवेदनों पर कार्यवाही की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने भरनी-परसदा में आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही सरपंच, जनप्रतिनिधि, किसान और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं भी शिविर में शामिल हुईं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

