रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस का ‘ब्रजरास रंगोत्सव’ सफल, कैंसर सर्वाइवर्स के लिए 51 हजार की सहायता

बिलासपुर। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस द्वारा 28 फरवरी, शनिवार को गोविंदम पैलेस में भव्य फंडरेज़र इवेंट “ब्रजरास रंगोत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ब्रज की पारंपरिक होली की थीम पर आधारित था, जिसमें राधा-कृष्ण संग वृंदावन शैली की फूलों की होली खेली गई। इस आयोजन से प्राप्त टिकट राशि कैंसर सर्वाइवर्स की सहायता हेतु संचालित संस्था स्पन्दन सोसाइटी को समर्पित की जानी थी। कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा संस्था को 51 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मीना साव रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी एवं प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय उपस्थित रहीं। ब्रज की होली की थीम पर सजे इस रंगोत्सव में कलाकारों ने राधा-कृष्ण के रूप में रासलीला की मनमोहक प्रस्तुति दी। क्लब की ओर से सभी अतिथियों को हर्बल गुलाल और फूल वितरित किए गए। ढोल और डीजे की धुन पर लोगों ने जमकर होली खेली और नृत्य का आनंद लिया। इस अवसर पर 300 से अधिक लोगों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न फूड स्टॉल भी लगाए गए थे, जिनमें ठंडाई, केक, डोसा और नूडल्स का लोगों ने स्वाद लिया। कार्यक्रम का संचालन पिनाकी फिटनेस सेंटर के संचालक आरजे शिवम ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्पॉन्सर्स, कैंसर सर्वाइवर्स और इंफ्लुएंसर्स का सम्मान क्लब प्रेसिडेंट सीमा ठाकुर एवं इवेंट चेयरपर्सन मनीषा जायसवाल द्वारा मोमेंटो एवं गिफ्ट हैंपर्स प्रदान कर किया गया। इस अवसर पर रोट वंदना सिंह, क्लब उपाध्यक्ष रचना जैन सिंह, रोट स्वाति श्रीवास्तव, रोट संगीता सिंह, रोट रिंकी गांधी, रोट दीप्ति बंसल, रोट आशीष अग्रवाल सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। गरिमामयी उपस्थिति रहे रोटेरियन चंचल सलूजा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि क्लब प्रत्येक वर्ष इस प्रकार के चैरिटी आयोजनों के माध्यम से समाज सेवा करता है और इस वर्ष कैंसर सर्वाइवर्स की सहायता के उद्देश्य से यह पहल की गई।

Feb 28, 2026 - 20:57
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस का ‘ब्रजरास रंगोत्सव’ सफल, कैंसर सर्वाइवर्स के लिए 51 हजार की सहायता

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0