वर्ल्ड वन न्यूज की खबर के बाद विकास तिवारी निलंबित
बिलासपुर से इस वक्त एक बड़ी और असरदार खबर सामने आ रही है। वर्ल्ड वन न्यूज की खबर का एक बार फिर बड़ा असर हुआ है।अनुशासनहीनता और आदेशों की खुलेआम अवहेलना करने वाले सहायक ग्रेड-दो बाबू विकास तिवारी को निलंबित कर दिया गया है।खास बात यह है कि खबर चलने के महज दो घंटे के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन का आदेश जारी कर दिया।दरअसल, कलेक्टर बिलासपुर द्वारा जारी स्थानांतरण नीति 2025 के तहत विकास तिवारी का प्रशासनिक तबादला जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिलासपुर से शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लोहर्सी सोन, विकासखंड मस्तूरी किया गया था। तबादले के बाद विकास तिवारी ने अभ्यावेदन प्रस्तुत किया, लेकिन तीन आईएएस अधिकारियों वाली वरिष्ठ सचिवों की समिति ने पूरे परीक्षण के बाद इस अभ्यावेदन को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया।इसके बावजूद विकास तिवारी ने न तो नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण किया, और न ही विभाग को किसी प्रकार की सूचना दी।यानी आदेश के बाद भी खुली मनमानी और घोर अनुशासनहीनता।इस गंभीर मामले को वर्ल्ड वन न्यूज की टीम ने प्रमुखता से उजागर किया।खबर के प्रसारित होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और दो घंटे के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का आदेश जारी कर दिया।इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है किआदेशों की अवहेलना और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।वर्ल्ड वन न्यूज लगातार ऐसे मामलों को सामने लाता रहेगा,ताकि सिस्टम में जवाबदेही बनी रहे और लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


