शोभा टाह फाउण्डेशन द्वारा अक्षय तृतीया पर भव्य कन्यादान महायज्ञ का आयोजन

बिलासपुर। पावन पर्व अक्षय तृतीया के अवसर पर सामाजिक संस्था शोभा टाह फाउण्डेशन द्वारा जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु 19 अप्रेल को कन्यादान महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना और समाज में सहयोग एवं सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। संस्था के संस्थापक अनिल टाह ने बताया कि कन्यादान महायज्ञ में शामिल होने के इच्छुक परिवारों के लिए पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। इच्छुक परिवार डीएसएस कॉम्प्लेक्स, मुंगेली नाका, बिलासपुर स्थित कार्यालय में संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उन्होंने समाजसेवियों और आम नागरिकों से भी इस पुनीत कार्य में सहयोग देने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को इस आयोजन का लाभ मिल सके। कन्यादान महायज्ञ के लिए संपर्क नंबर: 7000169174, 9131775816, 9340780428 संस्थापक: अनिल टाह शोभा टाह फाउण्डेशन, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) मो.: 9229100900 में अथवा कार्यालय में आकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

Mar 17, 2026 - 08:49
 0  19
💬 WhatsApp पर शेयर करें
शोभा टाह फाउण्डेशन द्वारा अक्षय तृतीया पर भव्य कन्यादान महायज्ञ का आयोजन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0