सीए बनकर ऋषभ गुप्ता ने किया सीपत का नाम रोशन, क्षेत्र में उत्साह का माहौल

सीपत (सतीश यादव)। कठिन मानी जाने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाइनल परीक्षा में सीपत क्षेत्र के होनहार युवा ऋषभ गुप्ता ने उल्लेखनीय सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मई 2026 में आयोजित सीए फाइनल परीक्षा में ऋषभ ने 600 में से 310 अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की। ऋषभ गुप्ता सीपत क्षेत्र के पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे सीपत क्षेत्र और गुप्ता समाज में हर्ष का माहौल है। लोगों ने इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। ऋषभ के पिता दिलीप गुप्ता, जो सीपत में संचालित कृष्णा क्लॉथ एंड रेडीमेड स्टोर के संचालक हैं, ने बेटे की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उसकी वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। वहीं उनकी माता लेखनी गुप्ता ने कहा कि ऋषभ ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया और निरंतर अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। ऋषभ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं शुभचिंतकों के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, मेहनत और धैर्य ही सफलता की कुंजी हैं। ऋषभ की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक एवं व्यापारिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Jun 20, 2026 - 17:54
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
सीए बनकर ऋषभ गुप्ता ने किया सीपत का नाम रोशन, क्षेत्र में उत्साह का माहौल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0