सेरसा ग्राउंड में एक अज्ञात युवक द्वारा पेड़ से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है
बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बांग्ला यार्ड, सेरसा ग्राउंड में एक अज्ञात युवक द्वारा पेड़ से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक युवक मोहल्ले का निवासी नहीं था और बाहरी प्रतीत होता है। युवक की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष आंकी जा रही है। सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से एक जोड़ी चप्पल और युवक के हाथों में पहने कड़े मिले हैं, लेकिन ऐसा कोई दस्तावेज या सामग्री नहीं मिली, जिससे मृतक की पहचान हो सके। थाना तारबाहर के सब-इंस्पेक्टर यादव ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के जिलों व अन्य राज्यों के थानों से फोटो के माध्यम से संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुटी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


