हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बिलासपुर। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर हॉफा स्थित भगवान नृसिंह नाथ मंदिर में भक्ति और आस्था का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देवाधिदेव सिद्ध बघर्रा पाठ, सुंदरकांड पाठ तथा भंडारे का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।मंदिर के आचार्य धनेश उपाध्याय जी के मार्गदर्शन में सुबह से ही भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की मूर्तियों की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। वातावरण “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंज उठा।दोपहर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति का आनंद लिया। आचार्य उपाध्याय जी ने बताया कि हनुमान जी की भक्ति दास-भाव की सर्वोच्च मिसाल है, जहां भक्त स्वयं को पूर्ण रूप से भगवान के चरणों में समर्पित कर देता है। यही कारण है कि हनुमान जी को परम भक्त और रामभक्त के रूप में विशेष स्थान प्राप्त है।कार्यक्रम के अंत में भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की महाआरती की गई, जिसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।पूरे आयोजन में भक्तों की भारी भीड़ और उत्साह देखने को मिला, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा।

Apr 2, 2026 - 20:45
Apr 2, 2026 - 20:46
 0  7
💬 WhatsApp पर शेयर करें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0