अंजू मिश्रा को फार्मास्युटिकल साइंस में पीएचडी की उपाधि
सीपत (सतीश यादव) । छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा डॉ. अंजू मिश्रा, पति आशीष मिश्रा, को फार्मास्युटिकल साइंस विषय में डॉक्टरेट ऑफ फिलॉसफी (PhD) की उपाधि प्रदान की गई है। यह शोध कार्य स्कूल ऑफ फार्मेसी, चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर में पूर्ण किया गया। डॉ. अंजू मिश्रा ने अपना शोध कार्य “डेवलपमेंट एंड इवैल्युएशन ऑफ गैस्ट्रोरेटेंटिव माइक्रो कैप्सूल्स ऑफ BCS क्लास-2 ड्रग फॉर पेप्टिक अल्सर” विषय पर किया। इस शोध में पेप्टिक अल्सर के प्रभावी एवं त्वरित उपचार के लिए विस्तृत अध्ययन किया गया है। इस उपलब्धि में चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धीरज अहिरवार का विशेष योगदान रहा। वहीं शोध कार्य डॉ. सतीश साहू के मार्गदर्शन एवं डॉ. उत्पल जेना के सह-मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ। डॉ. अंजू मिश्रा की इस सफलता पर उनके माता संध्या मिश्रा, पिता अशोक मिश्रा (किरारी मस्तूरी), परिवारजनों, इष्टमित्रों एवं स्कूल ऑफ फार्मेसी के प्राध्यापकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


