अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘केरला स्टोरी-2’ का निःशुल्क प्रदर्शन, मातृ शक्ति के लिए विशेष पहल
बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं और बेटियों के सम्मान में एक विशेष पहल की जा रही है। सामाजिक संगठन वन्दे मातरम् मित्र मंडल द्वारा 8 मार्च को मातृ शक्ति के लिए फिल्म The Kerala Story 2 का निःशुल्क विशेष प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस विशेष शो का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को जागरूक करना तथा समाज में सकारात्मक संदेश देना है। कार्यक्रम में ग्रुप से जुड़ी सभी बहनों और बेटियों को आमंत्रित किया गया है। फिल्म देखने के लिए इच्छुक महिलाओं से कहा गया है कि वे अपने साथ आने वाली अन्य बहनों या बेटियों के नाम पहले से ही आयोजकों को भेज दें, ताकि सीटों का आवंटन किया जा सके। सीटें “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर उपलब्ध कराई जाएंगी। इस आयोजन में मातृ शक्ति के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, जबकि पुरुष वर्ग के लिए 200 रुपये प्रति व्यक्ति सहयोग राशि निर्धारित की गई है। आयोजन समिति ने यह भी कहा है कि जो लोग अतिरिक्त सहयोग करना चाहें, उनका स्वागत किया जाएगा। आयोजकों ने विशेष रूप से छात्रावासों में रहने वाली या बाहर से पढ़ाई करने वाली छात्राओं को भी इस फिल्म प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे अपना वाहन निर्धारित पार्किंग में खड़ा कर अपराह्न 3 बजे मैग्नेटो मॉल के सामने पहुंचें। वहीं संगठन ने एक विशेष संकल्प भी लिया है कि वह इस अभियान के तहत 1000 बेटियों को यह फिल्म दिखाएगा। यदि कोई बेटी निर्धारित दिन फिल्म नहीं देख पाती है, तो उसे आगामी दिनों में भी फिल्म दिखाने की व्यवस्था की जाएगी। इस आयोजन को लेकर शहर की महिलाओं और युवतियों में उत्साह का माहौल है। आयोजकों का मानना है कि ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


