अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा संजय विनायक जोशी का जन्मदिन गौ सेवा के साथ मनाया गया
बिलासपुर - अखिल भारतीय गौ रक्षा महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश की ओर से संजय विनायक जोशी जी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं गौ भक्तों ने गौशाला पहुंचकर गौ माता को गुड़-चना का भोग एवं हरा चारा खिलाकर सेवा कार्य किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी गणेश परिहार, प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह राजपूत, महिला प्रदेश अध्यक्ष पद्मिनी वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश यादव, प्रदेश युवा साथी टिकेश्वर साहू सहित जागृति दीवान, राजेश्वरी वर्मा, लक्ष्मी चंद्राकर, ललित वर्मा, पुनीता चंद्र, चंद यादव, मनीष शर्मा, संतोषी एवं अन्य गौ भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने गौ सेवा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया और समाज में गौ संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


