अवैध शराब के ऊपर थाना कोनी पुलिस का प्रहार,125 लीटर कच्ची महुआ शराब व शराब निर्माण सामग्री जप्त

बिलासपुर - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल , नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में अवैध शराब का धंधा करने वालों के ऊपर अंकुश लगाने व उनके विरुद्ध त्वरित कार्यवाही करने के अनुक्रम में थाना कोनी पुलिस को दिनांक 01/02/26 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि अजय वर्मा उर्फ जनता निवासी ग्राम जलसों अपने गांव के बिसाहिन तालाब के पास अधिक मात्रा में महुआ शराब रखा हुआ हैं बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा हैं मुखबिर सूचना तस्दीक कार्यवाही करने पुलिस रवाना होकर मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर घेराबंदी कर अजय वर्मा उर्फ जनता पिता गीतन वर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम जलसों थाना कोनी जिला बिलासपुर (छ ग) को पकड़ा गया जिसके पास से एक प्लास्टिक के थैला में 03 बाटल जिसमें 05 लीटर एवं 06 नग पीले रंग प्लास्टिक डिब्बा 20-20 लीटर क्षमता वाले डिब्बा में कुल 120 लीटर भरा हुआ कच्ची महुआ शराब कुल 125 लीटर, कीमती 25,000/ रूपये व शराब बनाने की सामग्री 02 नग सिल्वर डेंचकी,01नग गैस सिलेंडर, चुल्हा जुमला कीमती 30,000 रु मिला शराब रखने व निर्माण करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं करने पर शराब को जप्त किया गया आरोपी अजय वर्मा उर्फ जनता का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी धारा 34(2) एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने पर विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड में पेश किया गया। 🚨 कोनी पुलिस की जनअपील सभी नागरिकों से निवेदन है कि — 👉 अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

Feb 2, 2026 - 17:10
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
अवैध शराब के ऊपर थाना कोनी पुलिस का प्रहार,125 लीटर कच्ची महुआ शराब व शराब निर्माण सामग्री जप्त

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0