अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को तारबाहर पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार...कब्जे से देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस जप्त...तारबाहर पुलिस एवं आरपीएफ बिलासपुर की संयुक्त कार्यवाही

बिलासपुर - पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनांक 13.01.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने हाथ में थैला लेकर कंस्ट्रक्शन कॉलोनी उर्दू स्कूल ग्राउंड के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना की तस्दीक करते हुए थाना तारबाहर पुलिस एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान उक्त व्यक्ति को पकड़कर उसके थैले की तलाशी ली गई, जिसमें 01 नग देशी कट्टा, 01 नग जिंदा कारतूस, 02 नग मोबाइल फोन, एवं 03 नग ट्रेन टिकट बरामद हुए। बरामद सामग्री को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है उक्त की गई कार्यवाही में थाना तारबाहर पुलिस एवं आरपीएफ बिलासपुर के कर्मचारियों द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई गई, जिनमें निरीक्षक रविन्द्र अनंत, आरपीएफ निरीक्षक नंद बहादुर, आरपीएफ निरीक्षक रामलाल, उपनिरीक्षक एस.के. मिंज, सहायक उपनिरीक्षक उदयभान सिंह, प्रधान आरक्षक 771 प्रमोद कसेर, आरक्षक 663 राहुल राजपूत, आरक्षक बैजनाथ, आरक्षक पी. भारद्वाज एवं आरक्षक आलोक कुमार का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Jan 14, 2026 - 14:55
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को तारबाहर पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार...कब्जे से देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस जप्त...तारबाहर पुलिस एवं आरपीएफ बिलासपुर की संयुक्त कार्यवाही

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0