बिलासपुर में तेज रफ्तार स्कूटी का कहर; सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत..ऑटो से उतरकर घर जा रहे थे, स्कूटी सवार दो लोगों ने मारी टक्कर,

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग धांधू कुर्मी की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कूटी की चपेट में आने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य से मिली जानकारी के अनुसार, धांधू कुर्मी अटल आवास, नूतन चौक क्षेत्र में रहते थे। शुक्रवार सुबह किसी काम से शहर गए थे। वापस लौटते समय ऑटो से उतरकर घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो लोगों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस के अनुसार, शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Oct 10, 2026 - 14:23
 0  14
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर में तेज रफ्तार स्कूटी का कहर; सड़क पार कर रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत..ऑटो से उतरकर घर जा रहे थे, स्कूटी सवार दो लोगों ने मारी टक्कर,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0