उचित मूल्य दुकानों में चावल उत्सव की धूम बिलासपुर में दिखा उत्साह
रिपोर्ट....राकेश मिश्रा... बिलासपुर छत्तीसगढ़.. जिलेभर में शासकीय उचित मूल्य दुकानों में आज “चावल उत्सव” का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस अवसर पर दुकानों में सुबह से ही हितग्राहियों की भीड़ देखने को मिली और सुव्यवस्थित तरीके से चावल वितरण किया गया। उत्सव के दौरान कई दुकानों को सजाया गया तथा हितग्राहियों का स्वागत करते हुए उन्हें समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया। पूरे जिले में एक साथ आयोजित इस कार्यक्रम ने उत्सव जैसा माहौल बना दिया, जहां आम जनता में भी खासा उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष रवि परयानी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाना और हितग्राहियों तक समय पर खाद्यान्न पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि सभी संचालकों द्वारा जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करते हुए वितरण सुनिश्चित किया गया, जिससे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। प्रशासन एवं संगठन स्तर पर भी पूरे आयोजन पर नजर रखी गई, जिससे व्यवस्था सुचारू बनी रही। कुल मिलाकर “चावल उत्सव” के माध्यम से जिले में पारदर्शी और व्यवस्थित वितरण व्यवस्था का सकारात्मक संदेश गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


