एनटीपीसी सीपत द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय सीपत मे स्टेज शेड एवं साइकल स्टैंड निर्माण कार्यों का भूमि पूजन

सीपत : (सतीश यादव) एनटीपीसी सीपत द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय सीपत मे स्टेज शेड एवं साइकल स्टैंड निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एनटीपीसी सीपत के सीएसआर के अंतर्गत 23 मार्च को स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय, सीपत में स्टेज शेड एवं साइकिल स्टैंड निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर तामेश्वर कौशिक सदस्य प्रदेश कार्य समिति किसान मोर्चा भाजपा, दुबे सिंह कश्यप जिला अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ ,दीपक शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष,विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सरिता यादव, सरपंच प्रतिनिधि योगेश वंशकार, प्रदीप पाण्डेय अध्यक्ष सीपत प्रेस क्लब, सतीश पाटनवार, तिरुपति पाटनवार शशिकांत साहू उपसरपंच प्रतिनिधि, संदीप खरे, प्रेम खरे,शिवनाथ रोहिदास,सतीश खरे, चंद्रकिरण भार्गव,एनटीपीसी के अधिकारीगण शैलेश चौहान,मोहन लाल यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय में हो रहे इन विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी और उनके शैक्षणिक वातावरण में सकारात्मक सुधार आएगा।

Mar 24, 2026 - 20:13
 0  4
💬 WhatsApp पर शेयर करें
एनटीपीसी सीपत द्वारा स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय सीपत मे स्टेज शेड एवं साइकल स्टैंड निर्माण कार्यों का भूमि पूजन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0