कार से 8 लाख रुपये से भरा बैग पार, व्यापार विहार में चोरी से हड़कंप
बिलासपुर के व्यापार विहार क्षेत्र में एक व्यापारी की कार से करीब 8 लाख रुपये से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना छोटी पार्किंग के पास स्थित हरे कृष्णा ट्रेडर्स के सामने हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार दुकान संचालक ने रात करीब 8:30 बजे अपनी दुकान के गल्ले से नगदी राशि निकालकर एक बैग में रखी और उसे अपनी कार में रख दिया। इसके बाद वे दुकान का शटर बंद करने लगे। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति कार का दरवाजा खोलकर बैग लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बैग में करीब 8 लाख रुपये नकद थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


