त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने किया ‘छत्तीसगढ़ व्यंजनम’ रेस्टोरेंट का उद्घाटन

बिलासपुर। कोनी क्षेत्र के रिवर व्यू कॉलोनी मोड़ के पास छत्तीसगढ़ी मिष्ठान, पारंपरिक पकवान एवं व्यंजनों को समर्पित ‘छत्तीसगढ़ व्यंजनम’ रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता, राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 3 के मार्गदर्शक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने फीता काटकर एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया। इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि कोनी परिक्षेत्र में 50 हजार से अधिक लोग निवास करते हैं तथा देश के विभिन्न हिस्सों से लोग यहां आकर रहते हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ व्यंजनम रेस्टोरेंट के शुभारंभ से न केवल स्थानीय नागरिकों बल्कि अन्य प्रदेशों से आए लोगों को भी छत्तीसगढ़ी पारंपरिक पकवान एवं मिष्ठान सुलभ होंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रतिष्ठान कोनी क्षेत्र को सजाने-संवारने और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में रेस्टोरेंट के संचालक कांग्रेस नेता गनी खान, बेलतरा क्षेत्र के कांग्रेस नेता डॉ. शीतल दास मानिकपुरी, संचालक परिवार के सदस्य एवं कोनी क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर कांग्रेस नेता गनी खान, डॉ. शीतल दास मानिकपुरी एवं उनके परिवार द्वारा श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के आगमन पर आतिशबाजी, पुष्पहार एवं पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और हर्षोल्लास से परिपूर्ण रहा।

Feb 4, 2026 - 15:45
Feb 4, 2026 - 15:46
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने किया ‘छत्तीसगढ़ व्यंजनम’ रेस्टोरेंट का उद्घाटन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0