कोरबा में जाली नोट खपाने की कोशिश का खुलासा, ₹200 के 15 नकली नोट और प्रिंटर जब्त
कोरबा जिले के सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने नकली नोट चलाने के मामले में विधि से संघर्षरत एक बालक को पकड़ा है। पूछताछ में मानस नगर निवासी अभिषेक शर्मा उर्फ सिक्कू का नाम सामने आया, जिस पर नाबालिग को जाली नोट देने का आरोप है। सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक, 20 अक्टूबर की रात मुखबिर की सूचना पर सुभाष चौक के पास नाबालिग को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि अभिषेक ने उसे 200 रुपये के 16 जाली नोट दिए थे। इनमें से एक नोट उसने गुपचुप बेचने वाले को दिया, जबकि शेष 15 नोट उसके पास थे। पुलिस ने नाबालिग के कब्जे से 15 जाली नोट बरामद किए। विवेचना के दौरान अभिषेक की निशानदेही पर नोट छापने में इस्तेमाल प्रिंटर जब्त किया गया है। पुलिस ने अभिषेक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 2 नवंबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मामले में आगे की विवेचना जारी है। आरोपी कबसे यह काम करता आ रहा है औऱ कितने नोट उसने खपाए हैं, इसकी जांच हो रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


