कोरबा में सिंधी समाज के लिए बड़ी खुशखबरी: वर्ल्ड फेमस सिंधी फिल्म “ब्यों छा खपे?” की एंट्री

कोरबा। जय झूलेलाल के जयकारों के बीच कोरबा के सिंधी समाज के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बहुचर्चित और सुपरहिट सिंधी सिटकॉम मूवी “ब्यो छा खापे” का प्रदर्शन आज शहर में किया जा रहा है, जिसे लेकर समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यह फिल्म पहले ही देश-विदेश में अपनी अलग पहचान बना चुकी है और अब कोरबा के दर्शकों को भी इसे बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिल रहा है। खासतौर पर उन लोगों के लिए यह सुनहरा अवसर है, जिन्होंने अब तक इस चर्चित मूवी का आनंद नहीं लिया है। मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को फिल्म के दो शो निर्धारित किए गए हैं। पहला शो शाम 6:30 बजे और दूसरा शो रात 9:30 बजे होगा। यह प्रदर्शन निहारिका मल्टीप्लेक्स, कोरबा में आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों की ओर से अपील की गई है कि अधिक से अधिक लोग इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने पूरे परिवार के साथ इस मनोरंजक फिल्म का आनंद लें। साथ ही, यह आयोजन सिंधी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। टिकट बुकिंग एवं अधिक जानकारी के लिए सागर मखीजा (9302766987) और रवि लालवानी (9300008110) से संपर्क किया जा सकता है। अब कोरबा के दर्शकों के पास सुनहरा मौका है इस सुपरहिट सिंधी फिल्म का मजा बड़े पर्दे पर लेने का।तो देर किस बात की? आज ही टिकट बुक करें और बनें इस एंटरटेनमेंट धमाके का हिस्सा!

Apr 14, 2026 - 12:08
 0  6
💬 WhatsApp पर शेयर करें
कोरबा में सिंधी समाज के लिए बड़ी खुशखबरी: वर्ल्ड फेमस सिंधी फिल्म “ब्यों छा खपे?” की एंट्री

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0