कोरबी (छुईहापारा) में गरजे कांग्रेसी, “मनरेगा बचाओ” अभियान में उमड़ा जनसैलाब

द्वारिका यादव कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार के तत्वावधान में ग्राम पंचायत कोरबी के छुईहापारा में “मनरेगा बचाओ अभियान संग्राम” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोरबा जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, मनरेगा मजदूर और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान मनरेगा की शुरुआत इसलिए की गई थी ताकि गांव के मजदूरों और किसानों को अपने ही गांव में रोजगार मिल सके और उन्हें रोजी-रोटी के लिए दूसरे राज्यों में पलायन न करना पड़े। उन्होंने कहा कि “पहले लोग पूरे परिवार के साथ दूसरे प्रदेशों में मजदूरी करने जाते थे, लेकिन मनरेगा आने के बाद गांव में ही डबरी, तालाब गहरीकरण जैसे कार्यों से रोजगार की गारंटी मिली और समय पर मजदूरी का भुगतान हुआ।” पूर्व विधायक कंवर ने भाजपा सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज सरकार मनरेगा का नाम बदलकर इसमें भगवान राम को भी घोटाले से जोड़ रही है। “क्या अब घोटाले में भी भगवान राम को नहीं छोड़ेंगे?” — यह सवाल उन्होंने मंच से उठाया, जिस पर उपस्थित जनसमूह ने जोरदार तालियों और नारों से समर्थन दिया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव हरिश परसाईं, सांसद प्रतिनिधि कोरबा पोषाक दास महंत, प्रभा तंवर (जिलाध्यक्ष, महिला कांग्रेस कोरबा), मनोज चौहान (जिलाध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी कोरबा), गोरेलाल यादव (ब्लाक अध्यक्ष कटघोरा), कौशल श्रीवास (अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार), पुष्पेन्द्र शुक्ला (पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी हरदीबाजार) विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा मनरेगा प्रभारी रमेश अहीर, सह प्रभारी गुलशन जायसवाल, भुवनेश्वरी देवी (जिला महामंत्री, महिला कांग्रेस कोरबा), संतोषी पाटले (पूर्व जनपद सदस्य पाली), रामशरण कंवर, चंद्रहास राठौर (अध्यक्ष, कांग्रेस मंडल कोरबी), रामनारायण पटेल (अध्यक्ष, कांग्रेस मंडल मुंढाली), लक्ष्मी बंजारे, मुकेश बर्मन, द्वारिका यादव, रामप्रताप राठौर, श्रवण कश्यप, सैय्यद कलाम, पंच राम, फिरंगी लाल, रवि, किशोर, सुमित्रा बाई, कुमारी बाई, सुशीला, उत्रा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में कहा कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और किसानों की जीवनरेखा है और इसे कमजोर करने की किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अंत में सभी ने एकजुट होकर “मनरेगा बचाओ” का संकल्प लिया।

Jan 29, 2026 - 05:57
 0  32
💬 WhatsApp पर शेयर करें
कोरबी (छुईहापारा) में गरजे कांग्रेसी, “मनरेगा बचाओ” अभियान में उमड़ा जनसैलाब

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0