खनिजों के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 5 हाइवा व 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 11 वाहन जब्त
बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक के मार्गदर्शन में जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 11, 12 और 13 मार्च 2026 को खनिज अमले ने जिले के कई क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान निरतु, लोफन्दी, कच्छार, लछनपुर, रतनपुर लमेर, लारिपारा घुटकू, निरतु सेंदरी, कोनी, बिरकोना, मोपका, चकरभाठा, दर्रीघाट तथा जयरामनगर मस्तूरी क्षेत्र में वाहनों की जांच की गई।कार्रवाई के दौरान लारिपारा क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली, सेंदरी क्षेत्र से 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली और कोनी क्षेत्र से 1 हाइवा वाहन को जब्त किया गया। वहीं जयरामनगर मस्तूरी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 3 हाइवा तथा गिट्टी का अवैध परिवहन करते 1 हाइवा वाहन को भी पकड़ा गया। इस तरह कुल 5 हाइवा और 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 11 वाहनों को जब्त कर पुलिस थाना कोनी और जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है।खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


