खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने ’मशाल गौरव यात्रा’ वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

बालोद - कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में ’खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ के शुभंकर ’मोर वीर’ का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान कलेक्टर मिश्रा ने जिले में ’खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ के व्यापक प्रचार-प्रसार और आम लोगों को इससे जोड़ने के लिए पहुँचे ’मशाल गौरव यात्रा’ वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उल्लेखनीय है कि भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में ’खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का प्रथम संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार और आम लोगों को इससे जोड़ने के लिए ’मशाल गौरव यात्रा वाहन पूरे प्रदेश का भ्रमण कर नागरिकों को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के महत्व की विस्तृत जानकारी प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Jan 15, 2026 - 16:12
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स: कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने ’मशाल गौरव यात्रा’ वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0