त्रिलोक श्रीवास ने सहयोगियों के साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत का किया स्वागत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरण दास महंत के बिलासपुर प्रवास के दौरान कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने सहयोगियों के साथ उनसे मुलाकात कर स्वागत किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की राजनीति और संगठनात्मक विषयों को लेकर चर्चा भी हुई। त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने डॉ. महंत से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया और बिलासपुर जिले सहित प्रदेश के विभिन्न राजनीतिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिला। मुलाकात के दौरान त्रिलोक श्रीवास के साथ मोहन जायसवाल, महेश मिश्रा, पंडित जितेन शर्मा, जीतू, राहुल गोरख, संजय गोयल, शुभम श्रीवास, प्रहलाद साहू, विनोद साहू, श्याम सुंदर चौहान, मुकेश अग्रवाल, मनोज श्रीवास, दीपक कश्यप, पवन सिंह ठाकुर, आयुष सिंह राज, चरण सिंह राज, कौशल श्रीवास्तव, हृदयेश कश्यप, सुखदेव तिवारी, नवीन चंद्र दुबे, मनीष भट्ट, मंगल वाजपेई, कामरान खान, बंटी खान, धर्मेंद्र सोनी, विनोद यादव एवं कृष्णा श्रीवास सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने डॉ. महंत से मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने आपसी समन्वय और संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया।

Aug 31, 2026 - 21:56
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
त्रिलोक श्रीवास ने सहयोगियों के साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत का किया स्वागत

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483