जल जीवन मिशन की समीक्षा : समय सीमा और गुणवत्ता पर कलेक्टर का जोर...अधूरे कार्यों पर नहीं मिलेगा अंतिम भुगतान

बिलासपुर - जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों को गति देने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज समस्त कार्य एजेंसियों एवं ठेकेदारों की बैठक लेकर प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में वर्क्स-2 के भुगतान से संबंधित शर्तों को स्पष्ट करते हुए कलेक्टर ने कहा कि हर घर तक जल पहुंचने और योजना के पूर्ण हस्तांतरण के बाद ही अंतिम भुगतान किया जाएगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और समयसीमा की गहन समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी योजना का अंतिम भुगतान तभी किया जाएगा, जब संबंधित कार्य एजेंसी द्वारा “हर घर जल” की उपलब्धता सुनिश्चित कर योजना का पूर्ण हस्तांतरण (हैंडओवर) किया जाए तथा शत-प्रतिशत कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाए। बैठक के दौरान “वर्क्स-2” भुगतान प्रक्रिया एवं उससे जुड़ी शर्तों की विस्तृत जानकारी देते हुए कलेक्टर ने कहा कि अपूर्ण कार्यों या अधूरी योजनाओं पर किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्य एजेंसियों को चेताया कि गुणवत्ता और समयसीमा में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान कार्य एजेंसियों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं पर भी गंभीरता से चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रोत (सोर्स) से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि जल आपूर्ति बाधित न हो। साथ ही एक ही गांव में एकाधिक योजनाओं के संचालन की स्थिति में समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक घर तक जल पहुंचाने की सुनिश्चितता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।विद्युत कनेक्शन से जुड़े लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने तथा स्रोत निरंतरता के लिए आवश्यक कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि जल स्रोतों की दीर्घकालिक उपलब्धता सुनिश्चित करना मिशन की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक के अंत में कलेक्टर ने सभी कार्य एजेंसियों और ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करें और शासन की “हर घर जल” परिकल्पना को जमीनी स्तर पर साकार करें। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, ईई पीएचई धनंजय सहित अन्य विभागीय अधिकारी और ठेकेदार उपस्थित थे।

Apr 25, 2026 - 08:01
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
जल जीवन मिशन की समीक्षा : समय सीमा और गुणवत्ता पर कलेक्टर का जोर...अधूरे कार्यों पर नहीं मिलेगा अंतिम भुगतान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0