जल संकट के बीच निमोही गांव को वेदांता पावर का सहारा, रोज पहुंच रहा 12 हजार लीटर पानी
सक्ती। भीषण गर्मी और लगातार गिरते जल स्तर के बीच जल संकट से जूझ रहे ग्राम पंचायत निमोही के लोगों को वेदांता पावर द्वारा बड़ी राहत मिल रही है। कंपनी अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत गांव में नियमित रूप से वाटर टैंकरों के जरिए पेयजल उपलब्ध करा रही है। इस पहल से करीब 120 परिवारों को प्रतिदिन लगभग 12 हजार लीटर पानी मिल रहा है, जिससे ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में राहत मिली है। जानकारी के अनुसार वेदांता पावर पिछले तीन वर्षों से मार्च से जून तक ग्राम पंचायत निमोही में टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति कर रही है। गांव में जल स्तर बेहद नीचे चले जाने के कारण अधिकांश बोरवेल और कुएं गर्मी के शुरुआती महीनों में ही सूख जाते हैं, जिससे ग्रामीणों के सामने पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो जाता है। वेदांता पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रजिंदर सिंह आहूजा ने कहा कि कंपनी अपने प्रचालन क्षेत्रों में दीर्घकालिक सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और जल उपलब्धता आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और कंपनी इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है। ग्राम पंचायत निमोही के सरपंच पारसमणि गभेल ने वेदांता पावर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी द्वारा ग्रामीणों को हरसंभव सहायता दी जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि गांव में प्रतिदिन तीन से चार बार पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिससे दैनिक जरूरतें आसानी से पूरी हो रही हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों की भी प्रशंसा की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


