जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस का देवकीनंदन चौक पर भव्य स्वागत
बिलासपुर। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर देवकीनंदन चौक में ईद मिलादुन्नबी जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सरकंडा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित जुलूस के स्वागत के लिए टीम त्रिलोक श्रीवास एवं धर्म जागृति मंच के कार्यकर्ता मौजूद रहे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं एआईसीसी राष्ट्रीय समन्वयक तथा आंध्र प्रदेश प्रभारी श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के मार्गदर्शन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में आतिशबाजी, पुष्पहार एवं लीची शरबत वितरण कर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। देवकीनंदन चौक पर जुलूस के पहुंचने पर उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए स्वागत किया। इस दौरान श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ पंडित महेश मिश्रा, मोहन जायसवाल, राहुल गोरख, संजय गोयल, हृदेश कश्यप, दिव्य प्रकाश दुबे, पंडित जितेंद्र शर्मा, कौशल श्रीवास्तव, मुकेश अग्रवाल, कामरान खान, शादाब खान, शुभम श्रीवास, मयंक वर्मा, आनंद श्रीवास, धर्मेंद्र सोनी, अजीम खान, अजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भावना का संदेश दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


