जिले में गन्ना क्षेत्र विस्तार हेतु सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी समन्वित रूप से प्रयास करें: कलेक्टर मिश्रा...कृषक चैपाल के माध्यम से किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले गन्ना फसल लेेने करें प्रोत्साहित कलेक्टर ने ली जिले में गन्ना क्षेत्र के विस्तार हेतु बैठक

बालोद -कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि जिले में गन्ना क्षेत्र के विस्तार हेतु सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी समन्वित रूप से प्रयास करें। गांव-गांव में कृषक चैपाल का आयोजन कर किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले गन्ना लगाने प्रोत्साहित करें। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिले में गन्ना क्षेत्र विस्तार के संबंध में कृषि और सहकारी शक्कर कारखाना करकाभाट के अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर निर्देशित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि गन्ने की फसल में अन्य फसल की अपेक्षा पानी का उपयोग कम होता है और मुनाफा अधिक होता है। इसके साथ ही जिला प्रशासन बालोद द्वारा गन्ना क्षेत्र विस्तार हेतु पहल भी की जा रही है। जिसके तहत कृषकों को गन्ना खेती हेतु प्रेरित करने के लिये गन्ना बीज, खेत तैयारी हेतु अनुदान दिया जा रहा है। गन्ना डंठल बीज पर 90 प्रतिशत अनुदान एवं खेत तैयारी बीज रोपण पश्चात् 02 हजार रूपये प्रति एकड़ अर्थात् 05 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर अनुदान दिया जा रहा है। कारखाना के ग्रीन हाउस से प्रति पौध 01 रूपये कृषक अंश राशि पर प्रदान किए जाने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा कृषकों को गन्ना खेत तैयारी के लिए ट्रेक्टर, आधुनिक कृषि यंत्र न्यूनतम किराये पर उपलब्ध करा रही है। कलेक्टर ने कहा कि कृषि सहित अन्य संबद्ध विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी जिले में गन्ना क्षेत्र विस्तार हेतु बेहतर समन्वय के साथ कार्य सुनिश्चित करें। उन्होंने गन्ना क्षेत्र सहायकों से जिले में पेराई सत्र 2026-27 हेतु नवीन गन्ना क्षेत्राच्छादन के लिए सहमति एवं अनुबंध की क्षेत्रवार जानकारी ली। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी मौजूद थे।कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि जिले में वर्तमान में बोये गए गन्ने की फसल के अतिरिक्त पेराई सत्र 2026-27 हेतु नवीन गन्ना क्षेत्राच्छादन के लिए 01 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ना फसल लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने उक्त लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों से उनके द्वारा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में किसानों के बीच जाकर कृषक चैपाल लगाए तथा गन्ना क्षेत्र विस्तार हेतु की जा रही पहल की विस्तृत जानकारी दे। साथ ही गन्ना फसल के फायदे से किसानों को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के समन्वित प्रयास से जिले में निर्धारित किए गए लक्ष्य के अनुरूप गन्ने का विस्तार संभव है। बैठक में उप पंजीयक सहकारी संस्थाए आरपी राठिया, कृषि विभाग के उप संचालक आशीष चन्द्राकर, सहायक संचालक सूर्य नारायण ताम्रकार सहित कृषि विभाग के एसएडीओ, आरएईओ, गन्ना क्षेत्र सहायक आदि मौजूद थे।

Dec 3, 2025 - 21:05
 0  2
जिले में गन्ना क्षेत्र विस्तार हेतु सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी समन्वित रूप से प्रयास करें: कलेक्टर मिश्रा...कृषक चैपाल के माध्यम से किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले गन्ना फसल लेेने करें प्रोत्साहित  कलेक्टर ने ली जिले में गन्ना क्षेत्र के विस्तार हेतु बैठक

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0