बिलासपुर एयरपोर्ट पर एलायंस एयर की फ्लाइट का टायर पंचर, 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर सुरक्षित
लैंडिंग के दौरान विमान के बाएं हिस्से का टायर हुआ पंचर, यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल बिल्डिंग पहुंचाया गया बिलासपुर, 28 अगस्त 2026। दिल्ली से सीधे बिलासपुर आ रही एलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 (VT-UDA) के लैंडिंग के दौरान विमान के बाएं हिस्से का टायर पंचर हो गया। घटना के समय विमान में कुल 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। लैंडिंग के दौरान टायर पंचर होने की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पर आवश्यक सुरक्षा प्रक्रिया अपनाई गई। विमान में सवार सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को सुरक्षित रूप से रनवे से उतारकर टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचाया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद बिलासपुर से आगे जाने वाली एलायंस एयर की फ्लाइट को एयरलाइन द्वारा रद्द कर दिया गया। विमान में तकनीकी खराबी के कारणों और टायर पंचर होने की स्थिति की जांच की जा रही है। एयरपोर्ट पर घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की गईं। यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल तक पहुंचाए जाने के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


