डिजिटल भुगतान पर शोध में बड़ी उपलब्धि — डॉ. शेख आदिल डल्ला बने पीएचडी धारक
बिलासपुर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा डॉ. शेख आदिल डल्ला को वाणिज्य विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। यह उपाधि उन्हें उनके शोध कार्य “A Comparative Study on Consumer’s Cashless Payment Adaptation in Rural and Urban Areas of State Bank of India Branches” के लिए प्रदान की गई है।
डॉ. डल्ला ने यह शोध कार्य कल्याण पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, सेक्टर-7, भिलाई नगर (दुर्ग) स्थित शोध केंद्र से पूर्ण किया है। उनके शोध निर्देशक के रूप में डॉ. अंजू कुमारी एवं सह-शोध निर्देशक के रूप में डॉ. रविश कुमार सोनी का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
डॉ. शेख आदिल डल्ला एम.फिल, एमबीए एवं एम.कॉम उपाधि धारक हैं। उनके नाम एक पेटेंट पंजीकृत है तथा अनेक शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं।
वर्तमान में वे एलसीआईटी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस, बिलासपुर में डीन एवं विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं।
डॉ. डल्ला के पिता शेख खलील डल्ला, माता अख्तरी बेगम, भाई आमिल डल्ला, बहनें कायनात तब्बसुम एवं सना तब्बसुम, पत्नी अनीशा खान, मित्रगण, सहकर्मी एवं शुभचिंतकों ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।